Full Version →

बिना गैस खर्च किए बना सकते हैं इतनी स्वादिष्ट मिठाई

कुछ मीठा हो जाए पार्टी

अब दिवाली के त्योहार पर साफ-सफाई की वजह से इतना समय नहीं बच पाता कि कोई भी मिठाई घर पर बनाई जा सके. इसलिए आपकी मुश्किल को चंद मिनटों में हल करने के लिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसी मिठाई जो बिना गैस जलाए तैयार हो सकती. मावा और ड्राई फ्रूट्स से बनी यह मिठाई मार्केट से खरीदी हुई मिठाइयों से भी स्वादिष्ट है

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
31 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    काजू पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ग्राइंडर जार लें.
  2. 2
    इसमें चीनी, बादाम, काजू, पिस्ता और इलायची डालकर पाउडर बना लें.
  3. 3
    अब मावा को एक प्लेट में निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें.
  4. 4
    अब इसमें ड्राई फ्रूट्स वाला पाउडर और रोज एसेंस डालकर मिक्स कर लें.
  5. 5
    अब चम्मच की मदद से मिश्रण तैयार कर लें (ध्यान रहे हाथों का इस्तेमाल न करें क्योंकि हाथों की वजह से चीनी मेल्ट होने लगेगी).
  6. 6
    अब हाथों में हल्का घी लगाकर छोटे-छोटे पेड़े तैयार कर लें.
  7. 7
    तैयार पेड़ों पर चांदी के वरक लगाकर सर्व करें.
  8. 8
    इन्हें एयर टाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.
#Which are the food you can prepare without cooking? #How do you cook without a flame? #What is Fireless cooking? #What snacks to serve guests? What we can make in Fireless cooking? #What are good snack ideas? #What food to serve at a party? #What are som
View Full Version