रसमलाई खाने में बहुत ही बढ़िया लगती है. इसका मीठा-क्रीमी स्वाद किसी का भी दिल जीत लेता है. इसमें सामग्रियां तो कई डलती हैं पर यह आसानी से और जल्दी बन जाती है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2-4 बॉल्स छेने के
1.5 लीटर फुलक्रीम दूध
1.5 कटोरी चीनी
20-25 बादाम (भिगोकर छिलका उतार लें)
20-25 काजू, पानी में भिगोए हुए
20-25 पिस्ता, छिलका उतरे हुए
7-8 धागे केसर
8-10 छोटी इलायची, एक बड़ा टुकड़ा दालचीनी
7-8 काली मिर्च के दाने
🍳 विधि
1
मीडियम आंच पर एक पैन में दूध उबलने के लिए रख दें.
2
बादाम, काजू और पिस्ता को एक साथ पीस लें. अच्छा पेस्ट बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं.
3
दूसरी ओर जब दूध में उबाल आने लगे तो इसमें केसर और चीनी डाल दें. 4-5 मिनट तक चलाते हुए दूध उबालें.
4
अब इलायची, दालचीनी और काली मिर्च को पीस लें. इसका महीन पाउडर बना लें.
5
अब तैयार पेस्ट को दूध में मिला दें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
6
अब इसमें छेने के बॉल्स डाल दें. बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध पैन से चिपके नहीं.
7
जब यह पक जाए तो इसमें इलायची वाला पाउडर मिलाकर आंच बंद कर दें.
8
तैयार है ठंडाई रसमलाई. बादाम और पिस्ता से गार्निश कर ठंडी-ठंडी ठंडाई सर्व करें.
#thandai rasmalai#thandai rasmalai recipe#thandai rasmalai recipe easy#recipe of thandai rasmalai#thandai rasmalai recipe in hindi#how to make thandai rasmalai#how to make thandai rasmalai at home#thandai rasmalai kaise banate hai#thandai rasmalai