Full Version →

तिल आटा बर्फी

कुछ मीठा हो जाए वेज

बर्फी तो आपने बहुत सी वैरायटी की चखी होगी, पर क्या कभी बनाई है तिल आटा की बर्फी. अगर नहीं तो एक बार इसे जरूर बनाएं. देखें क्या है तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
127 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    धीमी आंच पर एक पैन में तिल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसे प्लेट में निकाल लें.
  2. 2
    फिर इसी पैन में घी डालें. जब घी पिघलने लगे तो इसमें आटा डालें और लगातार चलाते हुए भून लें. अगर ऐसा नहीं किया तो इसमें गांठ पड़ जाएगी. जब आटा भुन जाएगा तो इसमें खुशबू आने लगेगी.
  3. 3
    काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  4. 4
    मध्यम आंच में एक पैन में चीनी और करीब 2 कप पानी डाल डालें और चीनी घुलने तक पकाएं. चाशनी के घोल से 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देख लें. अगर चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकने तक पकाएं. चाशनी में अच्छा लम्बा तार बन रहा हो तो चाशनी तैयार है.
  5. 5
    गैस धीमी कर दें और चाशनी में भूना आटा, तिल, कटे हुए काजू-बादाम और कुटी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स मिक्स कर लें.
  6. 6
    इस मिश्रण को प्याली में टपकाकर देख लें. अगर वह जम रहा है तो मिश्रण तैयार है.
  7. 7
    अब एक प्लेट में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें.
  8. 8
    बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालें और कलछी से एक जैसा फैला लें.
  9. 9
    बर्फी के ऊपर कुछ काजू और बादाम डालकर, चम्मच से दबाकर जमने के लिए छोड़ दीजिए.
  10. 10
    जमी हुई तिल आटे की बर्फी को अपने टुकड़ों में काट कर तैयार कर लें.
  11. 11
    तिल आटा की बर्फी को ठंडा होने के बाद एअरटाइट डिब्बे में भरकर 1 महीने इस्तेमाल कीजिए.
#burfi #til ki burfi #atte til ki burfi #atte ki ras malai #til ks laddu #til ke laddoo #indian recipes #indian kitchen #how to make til atta ki burfi recipe in hindi #wheat flour til burfi
View Full Version