तिल के गजक बनाने में थोड़ी मेहनत लग सकती है, लेकिन स्वाद के मामले में इसका कोई जवाब नहीं है. सर्दी के मौसम में तिल का सेवन करने से शरीर तंदुरुस्त रहता है साथ ही इस मौसम में होने वाले रोगों से भी छुटकारा मिल जाता है.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
262 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
200 ग्राम सफेद तिल, साफ किया हुआ
300 ग्राम गुड़, छोटे टुकड़ों में तोड़ा हुआ
15-16 बादाम, कटे हुए
15-16 काजू, कटे हुए
2-3 इलायची, पिसी हुई
3 चम्मच घी
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडिमय आंच में एक कड़ाही रखें और इसमें तिल को अच्छी तरह भून लें. (तिल भुनने के बाद इसमें सोंधी सी खुशबू आने लगेगी.) इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें. (सर्दी में मजेदार लगेगा तिल रोल का स्वाद)
2
जब तक तिल ठंडा हो रहा है उसी कड़ाही में घी (थोड़ा सा बचा लें) और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
3
जब तक चाशनी तैयार हो रही है तक तिल को मिक्सर में दरदरा पीस लें.
4
एक बड़ी और गहरी प्लेट को घी लगाकर चिकना कर लें. (खोया-तिल बाटी )
5
अब चाशनी में इलायची पाउडर और तिल का चूरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करके चलाते हुए कुछ देर पकाएं.
6
फिर आंच बंद कर इस मिश्रण को चिकनाई लगी हुई प्लेट में डालकर फैला लें. अब इसमें कटे हुए मेवे फैला दें. जब मिश्रण थोड़ा कड़ा हो जाए तो इसे बेलन से बेलकर फैला लें. (गुड़ वाली तिल चिक्की)
7
मिनट बाद इसे चाकू के सहायता मनचाहे साइज में काट लें. (आप भी बना सकते हैं तिल-गुड़ के लड्डू)
8
मिनट के लिए छोड़ दें जिससे गजक अच्छी तरह सेट हो जाए.
9
इस गजक को चाहें तो तुरंत खा लें या फिर डिब्बे में रख लें.
#til ki gajak#til ki chikki#gachchak#how to make til ki gajak recipe in hindi#indian kitchen#indian recipes#indian sweets#morena gajak#madhyapradesh ki gajak#mawa til chikki#mawa til bati#till ki patti#gur til patti