टमाटर का हलवा
हलवे का यह स्वाद चखकर सभी वाह-वाह करेंगे. फिर देर किस बात की फटाफट बनाना सीखें टमाटर का हलवा और पाएं तारीफें...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 टमाटर, कटे
- 2 कप मावा (खोया)
- 10 से 15 बादाम, बारीक कटे
- 10 से 15 काजू, बारीक कटे, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच घी
- स्वादानुसार चीनी
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले टमाटर को मिक्सर में बारीक पीसकर प्यूरी बनाएं.
-
2
इसके बाद कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
-
3
घी में बादाम और काजू डालकर फ्राई करें.
-
4
अब कड़ाही में टमाटर की प्यूरी डालकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. इसे बीच-बीच में कलछी से चलाते रहें.
-
5
जब प्यूरी अच्छी तरह गाढ़ी जाए तो इसमें मावा डालकर मिलाएं और 5 मिनट पकाएं.
-
6
इसके बाद चीनी डालकर गाढ़ा होने तक हलवा पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
-
7
जब हलवा अच्छी तरह पक जाए और इसका सारा पानी सोख जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-
8
अब गैस बंद कर दें तैयार है टमाटर का हलवा. इसे कटे बादाम-काजू से गार्निश करके मीठे में सर्व करें.
#tomato halwa
#tamatar ka halwa
#halwa recipes
#dessert recipes
#how to make tamatar ka halwa
#recipes in hindi
#sweet dish