टूटी फ्रूटी कस्टर्ड बहुत ही स्वादिष्ट डिजर्ट है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. इसे एक बार खाने के बाद बच्चों से लेकर बड़े तक इसके फैन हो जाएंगे.
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
500 मिली दूध
2 टेबलस्पून कस्टर्ड पाउडर
4 टेबलस्पून चीनी
1/4 कप टूटी फ्रूटी
1/4 कप आम
1/4 कप केले
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर दूध उबलने के लिए रख दें.
2
इस बीच एक कटोरी में 2 चम्मच दूध और कस्टर्ड पाउडर मिलाकर घोल बना लें.
3
तैयार घोल उबलते हुए दूध में डालकर चलाते हुए पकाएं.
4
फिर चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
5
जब दूध गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर मिश्रण ठंडा होने के लिए रख दें.
6
मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसमें टूटी फ्रूटी, आम और केले डाल दें.
7
तैयार है टूटी फ्रूटी कस्टर्ड. ठंडा ही सर्व करें.
#tutti frutti custard#easy tutti frutti custard#tasty tutti frutti custard#home made tutti frutti custard#tutti frutti custard bnae vidhi#tutti frutti custard in hindi#how to make tutti frutti custard in hindi#how to make tutti frutti custard