वनीला आइसक्रीम चिक्की
आइसक्रीम में यह एक्सपेरिमेंट कर बना सकते हैं वनीला आइसक्रीम चिक्की. इसका टेस्ट आपको जरूर पसंद आएगा. यहां जानें इसे बनाने का तरीका...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 कप वनीला आइसक्रीम, आधा कप चीनी
- 2 बड़ा चम्मच रोस्टेड काजू, बारीक कटे हुए
- 2 बड़ा चम्मच रोस्टेड बादाम, बारीक कटे हुए
🍳 विधि
-
1
मध्यम आंच पर एक नॉनस्टिक पैन में चीनी और 2 चम्मच पानी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं. चीनी की मोटी चाशनी बना लें. इसे ठंडा कर लें.
-
2
अब एक बाउल में चाशनी, वनीला आइसक्रीम, काजू और बादाम डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
-
3
इस मिश्रण को 1-2 घंटे तक फ्रिजर में सेट होने के लिए रखें.
-
4
तय समय बाद फ्रिज से निकालें और स्कूप से निकालकर वनीला आइसक्रीम चिक्की सर्व करें.
#ice cream
#ice cream chikki
#vanilla ice cream
#indian kitchen
#indian recipes
#ice cream recipes
#how to make vanilla ice cream chikki recipe in hindi