Full Version →

3 मिनट में ऐसे बनाएं अखरोट की बर्फी

कुछ मीठा हो जाए वेज

सर्दियों में सूखे मेवे खाने से शरीर फिट और हेल्दी रहता है, लेकिन कई बार लोग इन्हें खाते-खाते बोर हो जाते हैं. इसलिए अपने टेस्ट में एक नए ट्विस्ट लाने के लिए बनाइए अखरोट की बर्फी, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है.

Servings
8 - 10
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ कटोरे में दूध, मिल्क पाउडर, जायफल पाउडर और चीनी डालकर मिक्स करें.
  2. 2
    दूसरे माइक्रोवेव सेफ कटोरे में अखरोट और घी मिक्स करें और 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
  3. 3
    अब दूध वाला मिश्रण इसमें डालकर मिक्स करें और 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें.
  4. 4
    दूसरी ओर ट्रे में घी लगाकर इसे चिकना करें.
  5. 5
    मिश्रण को माइक्रोवेव से निकालकर ट्रे में डालें और 1 घंटे तक सेट होने के लिए रख दें.
  6. 6
    तय समय के बाद इन्हें पीस में काट लें.
  7. 7
    तैयार है अखरोट की बर्फी. जब मन चाहे तब खाएं और खिलाएं.
#walnut bars #easy walnut bars #tasty walnut bars #homemade walnut bars #walnut bars in hindi #how to make walnut bars in hindi #walnut bar #how to make walnut bars in hindi
View Full Version