अगर आपको लगता है कि चॉकलेट फज घर पर नही बनाया जा सकता है तो ऐसा बिल्कुल भी नही है. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है. अपनी मीठी बातों से लोगों का दिल जीतने वाली श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज का भी यह पसंदीदा है.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता आदि), एक कप दूध, डेढ़ कप चीनी, मक्खन 100 ग्राम, आधा चम्मच वेनिला एसेंस, ढाई चम्मच कोको पाउडर
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन गरम करें और इसमें चीनी डालकर पकाएं.
2
जब चीनी पिघलने लगे तो इसमें दूध डालें और चम्मच की मदद से मिलाएं.
3
अब इसमें कोको पाउडर डालें और धीमी आंच पर करीब 20 मिनट तक पकाएं.
4
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें आधा चम्मच वनिला एसेंस डालें और चलाते रहें.
5
अब ड्राई फ्रूट्स डालकर 2-3 मिनट तक चलाते रहें.
6
इसे गहरे तले की प्लेट में निकालकर फ्रिज में 1 से 2 घंटे तक रखें.
7
लीजिए तैयार है चॉकलेट फज. बर्फी के आकार में काट कर सर्व करें.
#chocolate fudge#chocolate cake#chocolate gujia jacquelines favourite dish#how to make chocolate fudge#recipe in hindi#celebrity dish indian recipe#celebrity diet#what is jacquelines favourite dish#jacqueline likes mostly chocolate fudge#jacquelin