काजू केसर पिस्ता खास तरह की मिठाई है. इसे काजू कतली कै जैसा ही बनाया जाता है. इसमें पिस्ता पड़ा होने के कारण यह मिठाई स्वाद और रंगत दोनों में बढ़िया हो जाती है.
Servings
4 - 6
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
काजू 250 ग्राम, चीनी 150 ग्राम, पिस्ता 1 कप, बारीक काट लें, केसर 1 छोटा चम्मच, पानी 1 कप
चिकनाई के लिए थोड़ा-सा घी, एक पैन
🍳 विधि
1
काजू केसर पिस्ता पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले काजू को बारीक पीस लें. पाउडर में बड़े दाने नहीं होना चाहिए.
2
अब कड़ाही में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर रखें. पहले उबाल के बाद आंच धीमी कर दें और चाशनी के गाढ़ा होने तक पकाएं.
3
इसके बाद इसमें केसर डालें.
4
फिर चाशनी में काजू का पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाते जाएं. जब तक पाउडर चाशनी को पूरी तरह से सोख न लें.
5
चलाते हुए काजू के मिश्रण को अच्छी तरह पकाइए. मिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न बनें.
6
जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तो तब आंच बंद कर दें.
7
अब इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें.
8
जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो हथेलियों में घी लगाकर इसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें.
9
पेड़े के बीच में थोडे-थोड़े पिस्ता रखकर दबा दें.
10
तैयार हैं काजू केसर पिस्ता पेड़े.
#how to make kaju kesar pista peda recipe in hindi#kaju kesar pista pede kese banate hain#how to make kaju kesar pedha recipe in hindi#kaju kesar pedha banane ki vidhi#काजू केसर पेड़े की रेसिपी#काजू केसर पिस्ता पेड़ा बनाने की विधि