Full Version →

बनाएं यह अरैबिक स्वीट डिश: कुनाफा

कुछ मीठा हो जाए वेज

सेवईयों को कई अलग-अलग तरीकों से बनाने के बाद अब इसे बनाएं कुछ इस तरह. यकीन मानिए सबका मुंह खुला का खुला रह जाएगा...

Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
18 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    धीमी आंच में एक पैन में दूध और कॅार्न फ्लोर को 2 से 3 मिनट तक उबालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और आंच बंद कर दें.
  2. 2
    एक दूसरे पैन में धीमी आंच में चीनी और पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें और चाशनी तैयार होने के बिल्कुल एक मिनट पहले इसमे गुलाब जल डालकर आंच बंद कर दें. (छेना केसरी)
  3. 3
    एक बड़े बॅाउल में सेवई, काजू, बादाम, किशमिश, बटर और घी सब एकसाथ मिक्स कर लें. ध्यान रखें कि सेवई को ज्यादा न तोडे़.
  4. 4
    अब एक बेकिंग ट्रे लें और इसमें सेवई की पहली परत डालें. (पाइनएप्पल शीरा)
  5. 5
    इस पर दूध और कॅार्न फ्लोर से तैयार पेस्ट पूरी तरह से फैलाएं और इसके ऊपर सेवई की एक और परत बनाएं. (शकरकंद की रबड़ी)
  6. 6
    ऐसा ही एक और बार करें और फिर सेवई की आखिरी परत को हल्के हाथों से दबा दें. (काजू की खीर)
  7. 7
    अब इसे माइक्रोवेव में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 15 मिनट के लिए सुनहरा होने तक पकाएं. (ड्राईफ्रूट्स और गुड़ के लड्डू)
  8. 8
    तय समय के बाद माइक्रोवेव बंद कर दें और चाकू की मदद से इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  9. 9
    अरैबिक डिश कुनाफा तैयार है. ऊपर से चाशनी डालें और पिस्ते से गार्निश कर सर्व करें.
#sevai #milk #corn flour #sugar #rose water #butter #ghee #indian kitchen #indian recipe #pistachio #cashew #almonds #raisins #dry fruits #kunafa arabic sweet dish pakwangali recipe hindi #sweet dish #arabic dish #desert #easy to make #sevai ki burfi #milk
View Full Version