Full Version →

बचे हुए चावल से बनाएं रसगुल्ले

कुछ मीठा हो जाए वेज

छेना और आम के रसगुल्ले के बाद अब बचे हुए चावल से बनाएं लजीज स्पंजी रसगुल्ले. जानें इसे बनाने का आसान तरीका...

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
290 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रहे कि मिक्सर को एक नंबर पर ही चलाएं.
  2. 2
    अब एक प्लेट पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और पिसे हुए चावल को निकालकर प्लेट में रखें. (लीची आइसक्रीम)
  3. 3
    चावल के पेस्ट में मैदा, अरारोट पाउडर और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. जितना ज्यादा अच्छे से गूंदेंगे रसगुल्ले उतने ही सॉफ्ट बनेंगे. (बचे रसगुल्ले की रसमलाई)
  4. 4
    चावल के तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे रसगुल्ले के बॉल्स बना लें. (आम का रसगुल्ला)
  5. 5
    तेज आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं और चाशनी तैयार करें. (छेना मुरकी)
  6. 6
    चाशनी के तैयार होते ही रसगुल्ले पैन में डालें और 2 से 3 मिनट बाद आंच मीडियम कर पैन ढक दें और 2 मिनट तक रसगुल्ले पकाएं.
  7. 7
    तय समय के बाद रसगुल्लों को पलटकर दूसरे साइड से पकाएं. (रेडी मिक्स से ऐसे बनाएं गुलाब जामुन)
  8. 8
    आंच मीडियम और धीमे करते हुए रसगुल्लों को 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    तैयार हैं बचे हुए चावल से स्पंजी रसगुल्ले.
  10. 10
    Photo- newstheka.com
#rasgulla #cooked rice #ararot powder #maida #indian kitchen #indian recipe #ghee #sugar #make rasgulla from left over rice recipe pakwangali #sweet dish #desert
View Full Version