माखन वड़ा एक रजस्थानी स्वीट डिश है जिसे हर खास मौकों पर बनाया जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है, जानें इसे बनाने की विधि...
Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
300 मि.ली. दूध
175 ग्राम सूजी या रवा
3 कप चीनी, डेढ़ कप पानी
1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें.
2
पहला उबाल आते ही सूजी मिलाएं और लगातर कड़छी से चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े.
3
दूध और सूजी से गाढ़ा मिश्रण तैयार कर एक प्लेट में निकालकर रख लें और आंच बंद कर दें. ध्यान रहे कि मिश्रण ज्यादा ठोस न हो जाए. (उत्तराखंड का बेहतरीन जायका है अरसा)
4
अब सूजी के मिश्रण से 12 से 14 गोले बनाएं और हल्के हाथों से दबाते हुए चपटा कर कुकी कटर से अपनी इच्छा अनुसार आकार दें.
5
अब धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश)
6
तेल के गर्म होते ही सूजी से तैयार वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. (केसर ठंडाई आइसक्रीम)
7
दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में पानी, चीनी और इलायची पाउडर मिक्स कर एक तार की चाशनी भी तैयार कर लें और आंच बंद कर दें. (ये है आंध्र प्रदेश की स्पेशल स्वीट डिश गव्वालू)
8
तैयार वड़ों को 5 से 7 मिनट के लिए चाशनी में डाल दें.
9
माखन वड़े तैयार हैं. आप इन्हें गर्मागर्म या फिर ठंडा कर भी सर्व कर सकते हैं.
#milk#sooji#rava#indian kitchen#indian recipe#makhan vada recipe hindi pakwangali#sooji ka halwa#bread kulfi#bhutte ka halwa#balushahi#sel roti