गर्मी यानि आम का सीजन. आपने अब तक आम और आम से बनी कुल्फी और शेक का स्वाद तो ले ही लिया होगा, पर क्या कभी सोचा है कि इसकी खीर भी बनाई जा सकती है. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 पके आम की प्यूरी
1 लीटर दूध, डेढ़ कप बासमती चावल
1 कप ब्राउन शुगर
2 बड़ा चम्मच किशमिश
2 बड़ा चम्मच बादाम ( लंबे कटे हुए)
1 छोटा चम्मच गुलाब जल
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें.
2
पहला उबाल आते ही चावल डालें और 20 मिनट तक लगातर कड़छी से चलाते रहें. ध्यान रहे कि दूध पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए और चावल भी पक जाएं. (खीर से जलने की गंध आए तो)
3
चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं. चीनी के घुलते ही आंच बंद कर खीर को एक बर्तन में निकालकर ठंडी होने के लिए रख दें. (शहद वाली फ्रूट खीर)
4
खीर के ठंडे होते ही आम की प्यूरी, किशमिश, बादाम और गुलाब जल अच्छे से मिक्स कर लें. (स्वीट कॅार्न खीर)
5
मैंगो खीर तैयार है. फ्रिज में रखकर बारीक कटे आम और बादाम से गर्निश कर सर्व करें.
6
नोट:
7
खीर में थोड़ा ट्विस्ट लाने के लिए आप चावल की जगह सेवई या साबूदाने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
8
फोटो: Pinterest/udupi-recipes.comवीडियो में देखें कैसे बनाएं खजूर की खीर...
#mango#ripe mango#rice#sweet dish#desert#brown sugar#indian kitchen#indian recipe#raisins#almonds#mango kheer recipe hindi pakwangali#rose water#cardamom powder#mango slush#mango masala rice#aam ka pana