आम की रबड़ी
आम की रबड़ी आप व्रत में भी खाने के लिए बना सकते हैं. आप चाहें तो इस रबड़ी को मेहमानों या फिर बच्चों के लिए भी बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 100 ग्राम चीनी, कुछ केसर
- 2 पूरी तरह से पके हुए आम
- 1 आम छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- 50 ग्राम पिस्ता
🍳 विधि
-
1
आम की रबड़ी बनाने के लिए एक खुली कड़ाही में दूध गर्म होने रखिए.
-
2
दूध में जब उबाल आए तो उसमें चीनी और केसर मिला दें.
-
3
दूध को अब कम आंच पर उबालते रहे. तब तक उबालें जब तक ये एक तिहाई न हो जाए.
-
4
इस दौरान इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध कड़ाही में चिपके नहीं.
-
5
दूध जब एक तिहाई रह जाए तब इसे ठंडा होने दें.
-
6
अब इसमें सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें.
-
7
आम की रबड़ी को अच्छा ठंडा होने पर आम के टुकड़ों के साथ सर्व करें.
#Aam
#Mango
#Rabdi
#sweets