Full Version →

गुड़ नारियल मोदक

कुछ मीठा हो जाए वेज

मीठा खाने का मन है तो चखिए महाराष्ट्र का यह स्वाद और बनाकर खाएं गुड़-नारियल मोदक.

Servings
4
★ 4.4
Rating
405 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर एक बर्तन में लगभग सवा कप पानी गर्म करें.
  2. 2
    एक दूसरे बर्तन में चावल का आटा डालें और गर्म पानी से नर्म आटा गूंदकर उसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
  3. 3
    अब एक नॉन-स्टिक पैन में कद्दूकस किया गुड़ डालकर धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक गर्म करके पिघला लें.
  4. 4
    उसके बाद गुड़ में नारियल, खसखस और इलायची पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं. मिश्रण की नमी खत्म होने के बाद ही गैस बंद करें. अब मिक्सचर को ठंडा होने दें.
  5. 5
    इसके बाद चावल के आटे में आधा चम्मच घी डालकर थोड़ा और गूंद लें.
  6. 6
    मोदक बनाने के लिए सांचे में थोड़ा घी लगाएं और चावल का आटा सांचे के अंदर के किनारों पर चारों तरफ लगाएं.
  7. 7
    उसके बाद गुड़ का मिश्रण सांचे के बीच भरें और फिर सांचे के ऊपरी सिरे पर अच्छे से लगा दें. अब सांचा खोलकर मोदक निकाल लें. इसी तरह बाकी सामग्री से सारे मोदक को आकार देकर तैयार कर लें.
  8. 8
    अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर स्टील की छलनी में केले का पत्ता रखें. फिर मोदक पर उंगलियों से थोड़ा पानी लगाकर 6 से 7 मोदक केले के पत्ते पर रखकर बर्तन को ढक दें.
  9. 9
    धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक मोदक भाप में पकने दें.
  10. 10
    इसी तरह सभी मोदक भाप में पकाकर तैयार करें और गणपति को उनकी पसंद का भोग लगाएं.
#modak #maharashtra #sweets #Indian dish
View Full Version