Full Version →

मीठे में घर पर बनाएं नारियल के लड्डू

कुछ मीठा हो जाए वेज

आपने अब तक कई तरह के लड्डू खाए और खिलाए होंगे जैसे बूंदी के, बेसन के, आटे के आदि. तो अब बनाइए नारियल के लड्डू जिन्हें बनाना जरा सा भी मुश्किल का काम नहीं है.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कड़ाही में नारियल का चूरा डालकर कुछ सेकेंड्स तक हल्का भून लें.
  2. 2
    ध्यान रखें कि नारियल सुनहरा न हो जाए.
  3. 3
    हल्का भुनते ही इसमें दूध डालकर कड़छी से चलाते रहें.
  4. 4
    जैसे ही दूध पूरी तरह से सूख जाए चीनी मिलाएं.
  5. 5
    चीनी भी घुलकर पानी छोड़ेगी.
  6. 6
    इसके भी पूरी तरह से सूखने तक चलाते रहें.
  7. 7
    जब चीनी का पानी भी सूख जाए तब घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
  8. 8
    थोड़ा ठंडा होने पर इसके लड्डू बनाकर थाली में रखते जाएं.
  9. 9
    तैयार है नारियल के लड्डू.
  10. 10
    नोट:
  11. 11
    हथेली और थाली को घी से चिकना करना न भूलें.
#nariyal ke laddu coconut laddu delicious sweet dish recipe in hindi #nariyal ke laddu #nariyal #sweet dish #desert #indian kitchen #indian recipe
View Full Version