Full Version →

रबड़ी खीर

कुछ मीठा हो जाए वेज

ठंडी रबड़ी तो आपको जरूर भाती होगी. वहीं, अगर इसकी खीर बन जाए तो क्या कहने. जानें कैसे बनाई जाए स्वादिष्ट रबड़ी खीर...

Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें. (ऐसे बनाएं रबड़ी )
  2. 2
    अब चावल का पानी निकालकर चावल को दरदरा पीस लें.
  3. 3
    हल्की आंच पर कड़ाही गर्म करें. (खीर से जलने की गंध आए तो)
  4. 4
    जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें दूध डालकर उबालें.
  5. 5
    दूध में उबाल आ जाए तो इसमें भीगे हुए चावल डाल दीजिए और कड़छी से चलाएं.
  6. 6
    अब इसमें बारीक कटे काजू, पिस्ता और बादाम डाल लें. (शहद वाली फ्रूट खीर)
  7. 7
    जब चावल और ड्राईफ्रूट्स मुलायम और खीर गाढ़ी हो जाए तो कड़ाही को गैस से नीचे उतार दें.
  8. 8
    अब चीनी और इलाइची डालकर मिला दें. (चीनी की मात्रा कम ही रखें क्योंकि रबड़ी में पहले से ही चीनी मिली होती है.)
  9. 9
    जब खीर ठंडी हो जाए तो उसमें रबड़ी डालकर मिला दीजिए. (स्वीट कॅार्न खीर)
  10. 10
    स्वादिष्ट रबड़ी खीर तैयार है.नोट-- आप चाहें तो ड्राईफ्रूट्स को थोड़े से घी में तल लें.
#Rabri Kheer recipe #Rabri Kheer kesariya shahi kheer #kesariya shahi kheer recipe in Hindi #How to make kesariya shahi kheer at home #kheer recipes #Festive Food #indian kitchen #indian recipe #mango #ripe mango #rice #sweet dish #desert #brown sugar #indi
View Full Version