Full Version →

राजस्थानी चूरमा

कुछ मीठा हो जाए वेज

राजस्थान के पकवानों में चूरमा बहुत पसंद किया जाता है. इसके स्वाद ने ही इसे सभी का फेवरिट बनाया है. तो आप भी चखें यह बहतरीन टेस्ट.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
489 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बर्तन में आटा, रवा और बेसन एक साथ छान लें. इसमें एक बड़ा चम्मच पिघला हुआ घी मिलाएं.
  2. 2
    इसके बाद आवश्यकतानुसार दूध डालकर आटे का मिश्रण गूंद लें. आटा न ज्यादा नर्म, न ज्यादा सख्त गूंदें.
  3. 3
    अब आटे को छोटे-छोटे बराबर हिस्सो में बांटकर लोई तैयार कर लें. इन्हें गोल-गोल करके हथेली से दबाकर प्लेट में रख लें.
  4. 4
    गैस पर कड़ाही में घी गर्म करें. तेल में एक साथ 3 से 4 लोई डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  5. 5
    इन्हें ब्राउन होने तक फ्राई करें. इसके बाद लोई सेक कर प्लेट में निकाल कर रखें.
  6. 6
    जब लोई थोड़ी ठंडी हो जाएं, तो इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
  7. 7
    अब इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर, काजू, किशमिश और बादाम डालकर मिक्स करें. तैयार राजस्थानी चूरमा, इसे दाल-बाटी के साथ या यूं ही मीठे में सर्व करें.
#churma #churma recipe #rajasthani churma recipe #rajasthan recipe #churma recipe in hindi #how to make churma #dal-baati
View Full Version