खीर तो अक्सर खाते हैं. कभी गन्ने के रस से बनने वाली रसिया खीर भी परिवारवालों को खिलाइए. रसिया खीर की यह रेसिपी पकवानगली की यूजर कहकशा शमशेरी ने हमसे शेयर की है...
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
1 लीटर गन्ने का रस
1 लीटर दूध
1 कप बासमती चावल, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 बड़ा चम्मच कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, चिरौंजी)
🍳 विधि
1
सबसे पहले चावल को धोकर पानी में 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. ( कस्टर्ड फिरनी )
2
अब एक कड़ाही में गन्ने के रस को छन्नी से छान कर उबलने के लिए मीडियम आंच में रखें. जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें भिगोए हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. (ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास)
3
अब चावल को धीमी आंच पर पकने दें. थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते रहें. (आलू की खीर बनाने की विधि)
4
जब चावल पक जाए तो इसमें दूध डालें और धीमी आंच में पकने दें. (बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश)
5
जब रशिया एक चिकने मिश्रण का रूप ले ले तो इसमें इलायची पाउडर और मेवे डाल दें.
6
कुछ देर चलाते हुए पकाएं फिर आंच बंद कर दें. (ज्वार केले का शीरा बनाने की विधि)
7
गन्ने के रस से बनी रशिया खीर तैयार है इसे ठंडा होने के बाद सर्व करें. (गाजर चीकू का हलवा)
#rasiya#ganne ke ras ki kheer#rasia rasiya kheer#chattisgarhi kheer#jharkhand ka rasiya#indian kitchen#indian recipes#ganna kheer#cahwal ki kheer#paneer ki kheer#bajra kheer#kaddu kheer#sooji kheer#basmati rice kheer#besan ki kheer#orange kh