रवा केसरी दक्षिण भारतीय व्यंजन है और इसे खास मौकों पर बनाया जाता है. इसका स्वाद उत्तरी भारत में बनाए जाने वाले सूजी के हलवे से यह ज्यादा अलग नहीं है.
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप सूजी या रवा, पांच बड़ा चम्मच घी, एक कप चीनी, दो कप पानी, चुटकीभर केसर, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक चौथाई कप कटे ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता आदि)
🍳 विधि
1
मीडियम आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही में घी डालकर गरम करें.
2
जब तक घी पिघले, तब तक दूसरी ओर एक दूसरे बर्तन में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर रख दें.
3
केसर के धागे अलग कर लें हल्के कूट लें और इनको भी तैयार हो रही चाशनी में डाल दें.
4
उधर घी के गरम होते ही सूजी डालकर भूनें.
5
सूजी को कड़छी से लगातार चलाएं और इसी दौरान ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें.
6
चाशनी वाले बर्तन पर भी ध्यान देते रहें और उबाल आने के साथ ही गैस बंद कर दें.
7
करीब 10 मिनट तक कम आंच पर सूजी भूनें और हल्का सुनहरा होते ही इसे चाशनी में मिला दें.
8
अब तेजी से कड़छी को सूजी व चाशनी के मिश्रण में चलाते रहें. ऐसा तब तक करना है, जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होकर कड़ाही या पैन से हटने न लगे.
9
अब कड़ाही को टाइट ढक दें और आंच बंद कर दें.
10
रवा केसरी को भाप में कुछ देर के लिए पकने दें.
11
तैयार है रवा केसरी. काजू और टूटी-फ्रूटी से गार्निश कर गर्मागर्म परोसें.
#rava kesari basant panchami special sweet dish recipe in hindi#basant panchami 2019 how it is celebrated puja shubh muhurat dishes made on saraswati puja in hindi#bengal#khichdi#kesari rajbhog#boondi ke laddu#bihar#malpua#kheer#boondi#indian kit