Full Version →

सूजी के रसगुल्ले

कुछ मीठा हो जाए वेज

मीठा खाने के शौकीन हैं तो चावल के रसगुल्लों के बाद अब ट्राई करें सूजी के रसीले रसगुल्ले. जानें इसे बनाने का तरीका.

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
321 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक पैन में दूध और चीनी डालकर उबालने के लिए रखें.
  2. 2
    धीरे-धीरे कड़छी से चलाते हुए सूजी डालें ताकि कोई गांठ न पडे़. (बचे हुए चावल से बनाएं रसगुल्ले)
  3. 3
    कड़छी से लगातार चलाते रहें जब तक सूजी पूरी तरह से गाढ़ी न हो जाए.
  4. 4
    सूजी के ठोस होते ही आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें. (काचा गोला)
  5. 5
    सूजी के ठंडे होते ही इसे हथेलियों से बीच रखकर हल्का सा चपटा कर लें. हथेलियों पर घी लगाकर इसे चिकना जरूर कर लें.
  6. 6
    अब सूजी के बीचों-बीच ड्राई-फ्रूट्स भरें और गोलाकार देते हुए रसगुल्ले बना लें. (सूजी की मीठी पूरी)
  7. 7
    मीडियम आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें.
  8. 8
    चाशनी के तैयार होते ही रसगुल्लों को चाशनी में डालें और ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. (मिल्क पाउडर की बर्फी)
  9. 9
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें. तैयार है सूजी के रसगुल्ले. बारीक कटे पिस्ते और चुटकीभर केसर से गार्निश कर सर्व करें.
  10. 10
    Photo- youtube.com
#rava #sooji #rasgulle #indian kitchen #indian recipe #sooji ke rasgulle recipe in hindi pakwangali #milk #sugar #dry fruits #pistchio #saffron #rasgulle from left over rice #sweet dish #desert #raskadam #shor bhaja #nikhuti payesh #chhena kheer
View Full Version