Full Version →

सूजी के मोदक

कुछ मीठा हो जाए वेज

आमतौर पर मोदक चावल के आटे से बनाए जाते हैं. लेकिन अलग स्वाद के लिए सूजी वाले मोदक भी आजमाए जा सकते हैं. इनको भाप में पकाने की जरूरत नहीं होती. पेश है यह रेसिपी .

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
199 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गुड़ को कुतरे हुए नारियल के साथ एक पैन में मिक्स कर लें और धीमी आंच पर इसे थोड़ा पकाएं. अगर ड्राई फ्रूट्स डालने हैं तो वे भी डाल दें.
  2. 2
    इसे तब तक पकाना है, जब तक गुड़ पिघल कर गाढ़ा न होने लगे. जब यह मिश्रण पूरी तरह सूखा दिखने लगे तो इसे आंच से उतार लें. यहां ध्यान रखें कि इस मिश्रण को बहुत ज्यादा सुखाना भी नहीं है.
  3. 3
    एक दूसरे पैन में पानी (और दूध भी, अगर डाल रहे हैं तो) गर्म करें और इसमें तेल व नमक मिला दें. जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें सूजी डालें और कड़छी की मदद से इसे मिक्स करें.
  4. 4
    करीब 5-6 मिनट तक इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि कोई गांठ न रह जाए. लेकिन यह भी ध्यान रखें कि सूजी जले नहीं.
  5. 5
    आंच से हटाने से पहले देख लें कि सूजी अच्छी तरह पक गई हो. अगर यह कच्चा स्वाद दे तो कुछ देर आंच पर और पकाएं.
  6. 6
    अब आंच से हटाकर थोड़ा ठंडा करें और इस मिश्रण को अच्छी तरह गूंद लें.
  7. 7
    हथेली पर थोड़ा तेल लगाएं और गूंदी हुई सूजी की थोड़ी मात्रा लेकर नींबू के आकार का पेड़ा बनाएं. फिर इसे धीरे से दबाकर चपटा कर लें.
  8. 8
    अब इसमें गुड़ व नारियल का तैयार मिश्रण भरें और इसके किनारे निकालते हुए बीच में एक जगह लाकर ऊपर से बंद कर दें. इसी तरह बाकी सामग्री से मोदक तैयार कर लें.
#sooji modak #semolina modak #ganesh chaturthi #modak
View Full Version