Full Version →

स्ट्रॉबेरी ओट्स क्रम्बल

कुछ मीठा हो जाए पार्टी

स्ट्रॉबेरी और कुरकुरे ओट्स से बना यह विंटर डेजर्ट स्वाद और सेहत से भरपूर है। इस खास रेसिपी में बनाएं यह लाजवाब मिठाई।

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
  2. 2
    एक बाउल में ओट्स लें, उसमें ब्राउन शुगर, मैदा, दालचीनी पाउडर, सूखा अदरक पाउडर, जायफल पाउडर और पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  3. 3
    एक बेकिंग डिश लें और आधा ओट्स मिश्रण समान रूप से फैलाएं। ऊपर से कटे हुए स्ट्रॉबेरी छिड़कें।
  4. 4
    ऊपर से नींबू का रस डालें और एक चुटकी नमक छिड़कें। बचा हुआ ओट्स मिश्रण ऊपर से फैलाएं और हल्का दबाएं।
  5. 5
    बेकिंग डिश को प्रीहीटेड ओवन में रखें और 15-20 मिनट तक बेक करें।
  6. 6
    ओवन से निकालकर ठंडा करें, टुकड़ों में काटें और सर्विंग प्लेट में रखें। हर टुकड़े पर एक स्कूप वेनिला आइसक्रीम डालें, पुदीने की पत्ती से सजाएं और परोसें।
#स्ट्रॉबेरी #ओट्स #क्रम्बल #विंटर डेजर्ट #वेनिला आइसक्रीम #हेल्दी मिठाई #बेकिंग
View Full Version