Full Version →

स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन

कुछ मीठा हो जाए वेज

पनीर, चॉकलेट, चावल और ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने के बाद अब बनाएं स्वीट पोटैटो के रसीले गुलाब जामुन. जानें इसे बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 3.4
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले स्वीट पोटैटो धो लें.
  2. 2
    तेज आंच में एक कूकर में आधा कप पानी डालकर शकरकंद को 1 सिटी लगाकर पका लें. (आप शकरकंद को माइक्रोवेव भी कर सकते हैं. इसके लिए एक पॉलिथिन में 2 बड़ा चम्मच पानी भरकर शकरकंद डालकर 2 मिनट तक माइक्रोवेव में पका लें). (शकरकंद की रबड़ी)
  3. 3
    शकरकंद के ठंडा हो जाने पर इसे छीलकर अच्छे से मैश कर लें. (ब्रेड गुलाब जामुन)
  4. 4
    अब इसमें मैदा और पिस्ता मिलाकर अच्छे से गूंद लें.
  5. 5
    तैयार मिश्रण से मध्यम आकार के बॉल्स बनाकर रख लें. (गुलाब जामुन का टेस्ट बढ़ाना है तो अपनाएं ये टिप्स)
  6. 6
    धीमी आंच में कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  7. 7
    तेल के गर्म होते ही तैयार बॉल्स (गुलाब जामुन) डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें. (स्वीट पोटैटो राइस)
  8. 8
    दूसरी ओर धीमी आंच में चाशनी बनाने के लिए एक पैन में पानी और चीनी मिलाकर उबालने रखें. (क्या कभी खाए हैं आलू के गुलाब जामुन)
  9. 9
    जब तक की चाशनी गाढ़ी न हो जाए यानि कि एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए इसे पकाते रहें.
  10. 10
    एक तार की चाशनी के बनते ही इलायची पाउडर मिलाएं. (शकरकंद का हलवा)
  11. 11
    जब चाशनी न ज्यादा गर्म हो और न ही ज्यादा ठंडी, तब इसमें गुलाब जामुन डालें.
  12. 12
    गुलाब जामुन के सॉफ्ट होते ही इन्हें चाशनी के साथ निकालकर एक कटोरी में रख लें. (शकरकंद की चाट)
  13. 13
    स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन तैयार है.केसर से गार्निश कर सर्व करें.
  14. 14
    फोटो: www.yummytummyaarthi.com
#sweet potatoes #shakarkand #sweet dish #indian desert #indian kitchen #indian recipe #gulab jamun #flour #pistachio #sugar #cardamom powder #sweet potato gulab jamun recipe in hindi pakwangali #paneer panir gulab jamun #chawal ke gulab jamun #bread gulab
View Full Version