Full Version →

जानिए तीन रंगों वाली तिरंगी बर्फी कैसे बनाते हैं

कुछ मीठा हो जाए वेज

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी की खुशी में मुंह मीठा करना तो बनता है, तो क्यों न केसरिया, सफेद, और हरे रंग की शानदार चीज बनाई जाए. यह चीज है तिरंगी बर्फी.

Servings
4 - 6
★ 3.9
Rating
86 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक कड़ाही में घी गर्म करें, इसमें बादाम, पिस्ता और काजू को हल्का भून लें.
  2. 2
    फिर दूसरी कड़ाही में मावा भूनें हल्का गुलाबी होने पर, मावे में चीनी डालकर चलाएं, जब शक्कर पूरी तरह घुल जाए तो आंच बंद कर दें.
  3. 3
    फिर मावे को तीन हिस्सों में बांट लें, मावे के एक हिस्से में हरा रंग, एक हिस्सा बिना रंग का सफेद रखें, एक हिस्से में केसरिया रंग और थोड़ा केसर मिलाएं.-
  4. 4
    अब एक थाली में घी लगाएं और थाली में सबसे पहले हरे रंग के मावे की परत बिछाएं, उसके ऊपर सफेद मावा और सबसे ऊपर केसरिया रंग के मावे की परत बिछाएं.
  5. 5
    बाद में मावे पर ऊपर से बादाम और पिस्ता छिड़क कर ठंडा होने के लिए रख दें.
  6. 6
    ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में तिरंगी बर्फी काटकर मुंह मीठा करें.
#Tricolour burfi #sweets #15 august special #Tricolour #Indian flag #how to make tiranga burfi recipe at home #tiranga burfi recipe in hindi #tricolor dishes
View Full Version