वनीला केक
बच्चों को केक बहुत पसंद होता है. रोज-रोज बाहर के केक से अच्छा है उनके
लिए घर पर ही स्वादिष्ट केक बनाया जाए. ये है वनीला केक की रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप मैदा
- 1/2 कप घी
- 3/4 कप पिसी चीनी
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 कप बादाम पिसा हुआ
- 2-3 बूंदें वनीला एसेंस, आइसिंग की सामग्री
- 4 बड़े चम्मच बादाम शरबत
- 4 चम्मच पानी
- 250 ग्राम ठंडी क्रीम
- 5 बड़े चम्मच पिसी चीनी
- 1 छोटा चम्मच बादाम एसेंस
🍳 विधि
-
1
मैदे और बेकिंग पाउडर को छान लें. चीनी के साथ फेंटें. इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाएं और फेंटते जाएं.
-
2
अब इसमें मैदा डालें फिर फेंटें. एसेंस डालकर इस घोल को बेकिंग टिन में मक्खन लगाकर और मैदा बुरककर डाल दें.
-
3
ऊपर से पिसा बादाम पिसा डालें. गरम ओवन में 45 मिनट तक बेक करें. हल्का ब्राउन होने पर निकाल लें.
-
4
आइसिंग की विधि
-
5
क्रीम, चीनी और एसेंस को फेंट लें. फ्रिज में रखकर ठंडा करें.
-
6
अब इस क्रीम को केक पर लगाएं.
#cakes
#vanila
#sweets