कोई भी त्योहार हो, मीठा बनना तो निश्चित होता ही है. आप भी सीख लें कैसे बनाएं यह व्रत का हलवा...
Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा कप सिंघाड़े का आटा, आधा कप कुट्टू का आटा
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप चीनी बूरा
3 बड़ा चम्मच घी
2 कप पानी
8-9 बादाम बारीक कटे हुए
8-9 पिस्ते बारीक कटे हुए
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
2
घी के गर्म होते ही सिंघाडे़ और कुट्टू का आटा डालकर कड़छी से चलाते हुए 1 मिनट तक भूनें. (बादाम अंजीर का हलवा)
3
तय समय के बाद आटे में इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ते मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक और भूनते रहें.
4
दूसरी ओर मध्यम आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर 1 तार की चाशनी बनाने के लिए रखें. (छुहारे का हलवा)
5
चाशनी के बनते ही इसे आटे के मिश्रण में डालें और पकाएं. (मिक्स दाल का हलवा)
6
जब आटा पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो समझ लें कि हलवा तैयार है. (गर्मियां आने से पहले सीखें तरबूज का हलवा बनाना)
7
लंबे कटे काजू से गार्निश कर सर्व करें.
#halwa#singhade ka aata#kuttu ka aata#cardamom powder#powdered sugar#ghee#indian kitchen#indian recipe#cashew#almonds#pistachio#vrat ka halwa indian sweet dish pakwangali recipe hindi#gajar ka halwa#shakarkand ki rabdi#kharbuje ka halwa#dahi