बासुंदी
offline
बासुंदी एक मीठा पकवान है जो गुजरात के जायकों में शामिल है. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद बेहद लजीज.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : डिजर्ट
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
एक लीटर दूध (फुल क्रीम)
6 पिस्ता कटे हुए
8 से 10 बादाम कटे हुए
एक चुटकी केसर
एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
स्वादानुसार चीनी
विधि
- गैस पर भारी तले के बर्तन में दूध गर्म करने रखें.- जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें.
- अब धीमी आंच पर दूध को आधा हो जाने तक पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
- इसके बाद दूध में चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करके इसे 5 मिनट तक और पकाएं.
- अब इसमें बादाम, पिस्ता और केसर डालकर मिलाएं. फिर गैस बंद कर दें.
- तैयार है स्वादिष्ट बासुंदी. इसे मीठे में जब चाहें सर्व करें.