ब्रेड कोकोनट स्वीट टोस्ट

offline
अगर अचानक से कुछ मीठा खाने का मन कर जाएं या फिर आपके बच्चे कुछ मीठे की डिमांड कर दें. तो घर पर बनाएं ब्रेड कोकोनट स्वीट टोस्ट. जानें इसकी आसान रेसिपी.

 

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1 बड़ा कप चीनी
    2 बड़े कप पानी
    8 ब्रेड (चौकोर आकार में कटे हुए)
    तेल तलने के लिए
    नारियल का बुरा

विधि

- एक पैन में पानी गर्म लें.
- उसमें चीनी डाल कर चाशनी बनाएं. (दही वाली आलू ब्रेड)
- हल्की आंच पर तेल गर्म कर लें.
- जब तेल गर्म हो जाए उसमें चौकोर कटे हुए ब्रेड तलें. (सिर्फ 5 मिनट में बनाकर खाएं ब्रेड चीज़ टोस्ट
- तले हुए ब्रेड को एक प्लेट पर निकाल लें.
- अब ब्रेड को चाशनी में डुबोकर नारियल के बुरे में लपेंटे. (बची ब्रेड की टेस्टी ब्रेड पुडिंग)
- तैयार हैं कोकोनट मीठे ब्रेड टोस्ट.

Photo: Tammilee Tips