मैंगो बर्फी
offline
मार्केट में रसीले आम आ गए हैं. इनसे घर बैठे बनाइए आम पाक या आम की बर्फी. जानें क्या है इसका तरीका.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
6 पके आम का पल्प (गूदा)
250 ग्राम मावा/खोया
125 ग्राम चीनी
एक छोटा चम्मच देशी घी
आधा छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
आधी चुटकी पीला रंग
2 बड़े चम्मच पिस्ता और बादाम, बारीक कटे हुए
आवश्यकतानुसार पानी
विधि
- भारी तल वाले पैन में मावा भूनें, जब यह घी छोड़ने लगे तब इमसें आम का गूदा डाल लें.- 30 सेकेंड तक भून कर मावे में रंग मिलाएं.
- अब गैस पर एक दूसरे बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें.
- जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो इसे मावे में मिलाकर बराबर चलाएं.
- एक गहरे तल वाली थाली में चिकनाई लगा दें.
- मावे के मिश्रण को इस पर फैला दें.
- इस पर इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता के टुकड़े डाल दें.
- ठंडा होने पर कुकी कटर या फिर बर्फी के आकार में काटकर सर्व करें.