ब्रेड की बर्फी

offline
बची हुई ब्रेड को दें नया ट्विस्ट और इनसे बनाएं ब्रेड की बर्फी. जानें क्या इसे बनाने का तरीका...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : चाइनीज़
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कप ब्रेड का चूरा
    एक कप दूध
    एक सूखा नारियल, कद्दूकस किया हुआ
    एक कप चीनी
    एक बड़ा चम्मच घी
    एक चुटकी खाने वाला गुलाबी रंग
    2-3 बूंद रोज एस्सेंस
    20 काजू, बारीक कटे

सजावट के लिए

कुछ काजू, 2 टुकड़ों में कटे हुए

विधि

- ब्रेड के चूरे को दूध में डाल कर 10 मिनट तक रख लें.
- गैस पर एक पैन में कद्दूकस किया नारियल और चीनी को मिक्स करें और धीमी आंच पर चीनी गलने तक पकाएं.
- अब इसमें ब्रेड का चूरा मिलाएं व 5-6 मिनट चलाते हुए पकाएं.
- फिर इसमें काजू, रोज एसेंस, रंग और घी मिला कर घी छोड़ने तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- अब एक थाली में घी लगाएं और इस पर मिश्रण को फैला कर ठंडा होने दें.
- लीजिए तैयार है ब्रेड की बर्फी, इसे मनचाहे आकार में काट कर सर्व करें.