ऐसे बनाएं मलाई से सफेद मक्खन

ऐसे बनाएं मलाई से सफेद मक्खन

हम खाने में अक्सर मक्खन का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में बाजार का मिलावटी मक्खन खाने से बेहतर है कि थोड़ी मेहनत करके घर में ही ताजा और शुद्ध मक्खन बनाएं. पेश हैं सफेद मक्खन बनाने की कुछ आसान टिप्स -

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- हर दिन दूध से मलाई निकाल कर एक बर्तन में डालकर फ्रिज में रखें. (ऐसे बनाएं अच्छी परतदार मलाई )
- जब बर्तन में लगभग 4 कप मलाई हो जाए तब इसमें एक से दो चम्मच दही डालकर रात भर के लिए फ्रिज से बाहर रख दें.
- सुबह लगभग एक ग्लास फ्रिज का ठंडा पानी मलाई में डाल कर इसे मथनी से मथ लें या फिर मिक्सर जार में डालकर चला लें.
- इसे तब तक चलाएं जब तक मट्ठा (छाछ) और मक्खन अलग न हो जाए.
(माइक्रोवेव में ऐसे रोस्‍ट करें मूंगफली )
- कुछ देर में क्रीम की ऊपरी सतह पर मक्खन (बटर) दिखने लगेगा.
(पानी से घी निकालने का सबसे आसान टिप्स )
- मक्खन को चमचे से निकालकर एक अलग बर्तन में कर लें या इसे बारीक छलनी से छानकर मट्ठा और मक्खन अलग कर लें.
- तैयार है ताजा सफेद मक्खन. इसे एयर टाइट डिब्बे में करके फ्रिज में रखें और जब चाहे खाने में इस्तेमाल करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (514 ratings)
4.4 avg from 514 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं मलाई से सफेद मक्खन एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे ऐसे बनाएं मलाई से सफेद मक्खन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes