केसर ठंडाई आइसक्रीम

offline
अगर घर में रखी ठंडाई कोई नहीं पी रहा है तो करें इसका कुछ ऐसे इस्तेमाल. बनाएं इसकी आइसक्रीम... 

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 1.5 से 2 घंटे
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    - 1 कप दूध पाउडर
    - 500 मि.ली. क्रीम
    - 150 मि.ली. दूध
    - 1 छोटा चम्मच केसर
    - 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
    - 2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
    - 1 कप चीनी पाउडर

सजावट के लिए

- 1 कप बारीक कटा बादाम
- 1 कप बारीक कटा पिस्ता
- 1 छोटी चम्मच केसर

विधि

- गैस पर धीमी आंच में एक पैन रखें और इसमें दूध पाउडर, क्रीम, दूध, इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर और चीनी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (आइक्रीम मैंगो शेक)
- दूध के गाढ़ा होने तक इसे कड़छी से धीरे- धीरे 10 मिनट तक चलाते रहें. (गुलकंद आइसक्रीम)
- तय समय के बाद जब दूध गाढ़ा हो जाए मतलब पहले से एक चौथाई रह जाए तो आंच बंद कर दें और इसे एक बर्तन में निकाल लें .
- अब इस बर्तन को दस से बारह घंटो के लिए फ्रिज में रख दें. (क्या आपको पता है पहली आइसक्रीम किसने बनाई?)
- सुबह आपको तैयार मिलेगी केसर ठंडाई आइसक्रीम . (आइसक्रीम पकौड़ा)