लौकी की बर्फी

offline

लौकी की सब्‍जी भले ही हर किसी को पसंद न हो लेकिन इसकी बर्फी सभी बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. आज मीठे में बनाएं लौकी की बर्फी की स्‍वादिष्‍ट रेसिपी...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1 किलो लौकी
    1/2 कप घी
    250 ग्राम चीनी
    250 ग्राम मावा
    10-15 काजू,
    टुकड़े किए हुए
    1 चम्‍मच इलायची पाडउर
    1 चम्‍मच पिस्ता

विधि

- लौकी छील को छीलकर उसके बीज और बीच वाला गूदा निकाल लें.
- इसके बाद लौकी को कद्दूकस कर लें और कड़ाही में कसी हुई लौकी, 2 छोटी चम्मच घी डालकर इसे ढककर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें.
- थोड़ी देर बाद इसे चलाइये और फिर से ढक दें.
- जब लौकी नरम हो जाए तो उसमें चीनी डालकर पकाइएं और थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते रहें ताकि लौकी तली में न
लगने पाएं.
- पकी हुई लौकी में बचा हुआ घी डालिए और लौकी को अच्छी तरह भूनकर मावा और मेवे डालकर मिलाएं.
- जब लौकी का मिश्रण बर्फी बनाने के लिए तैयार हो जाए तो आंच को आग बंद कर दें और इलाइची पाउडर डालकर इसे अच्‍छी तरह मिला लें.
- अब एक थाली में चिकनाई लगाकर मिश्रण को थाली में डालकर एकसार करके जमने के लिए रख दें.
- बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक पिस्ते और काजू डाल दें.
- लगभग 1 घंटे में लौकी की बर्फी जम जाती है. इसे अपनी पसंद के टुकड़ों में काटकर सर्व करें.