पूरी के लड्डू

offline
पूरियां तो आपने खूब खाईं होंगी पर क्या पूरी के लड्डू खाएं हैं. नहीं न. तो यहां सीखिए यह टेस्टी रेसिपी...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कप मैदा
    एक कप पिसी चीनी
    एक बड़ा चम्मच सूजी
    एक कप घी
    2 बड़े चम्मच काजू,
    कटे हुए
    2 बड़े चम्मच बादाम,
    कटे हुए
    एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर

विधि

- मैदा और सूजी को छान कर एक बड़े बर्तन में निकाल लें. फिर इसमें एक बड़ा चम्मच घी और पानी मिला कर पूरी का आटा गूंद लें. इसे सख्त रहने दें.
- गूंदे हुए आटे से छोटी नींबू के आकार की लोइयां बना लें.
- फिर हर एक लोई की छोटी-छोटी पूरी बेल लें.
- गैर पर फ्राई पैन में घी डालकर धीमी आंच पर गरम करें और पूरियों को करारी और सुनहरी होने तक सेंक लें. सारी पूरियां इसी तरह सेंकें.
- ठंडा होने के बाद पूरियों को मिक्सी में डाल कर पीस कर बारीक पाउडर बना लें.
- अब एक बड़े बाउल में पूरी का पाउडर, पिसी चीनी, इलायची पाउडर, काजू और बादाम मिला लें. बचा हुआ सारा घी मिला के लड्डू बना लें.
- एयरटाइट डिब्बे में इनको एक हफ्ते तक ताजा रखा जा सकता है. तो खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.