वनीला आइसक्रीम चिक्की

offline
आइसक्रीम में यह एक्सपेरिमेंट कर बना सकते हैं वनीला आइसक्रीम चिक्की. इसका टेस्ट आपको जरूर पसंद आएगा. यहां जानें इसे बनाने का तरीका...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 1.5 से 2 घंटे
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1 कप वनीला आइसक्रीम
    आधा कप चीनी
    2 बड़ा चम्मच रोस्टेड काजू, बारीक कटे हुए
    2 बड़ा चम्मच रोस्टेड बादाम, बारीक कटे हुए

विधि

- मध्यम आंच पर एक नॉनस्टिक पैन में चीनी और 2 चम्मच पानी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं. चीनी की मोटी चाशनी बना लें. इसे ठंडा कर लें.
- अब एक बाउल में चाशनी, वनीला आइसक्रीम, काजू और बादाम डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इस मिश्रण को 1-2 घंटे तक फ्रिजर में सेट होने के लिए रखें.
- तय समय बाद फ्रिज से निकालें और स्कूप से निकालकर वनीला आइसक्रीम चिक्की सर्व करें.