इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण को चढ़ाएं खजूर के लड्डू का प्रसाद

offline
जन्माष्टमी पर खीर, पंजीरी, आदि तो आप अक्सर बनाते ही हैं, पर इस बार अगर आप चाहते हैं कुछ नया और हटकर बनाना तो खजूर के लड्डू हैं बेस्ट ऑप्शन.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    एक कप खजूर
    दो बड़ा चम्मच सूखे मेवे (काजू,
    बादाम,
    पिस्ता,
    किशमिश बारिक कटे हुए)
    तीन चम्मच मावा
    एक पाव दूध
    एक कप चीनी
    आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    दो बड़ा चम्मच नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

विधि

- सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद इन टुकड़ों को आधा कप दूध में भिगोकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
- अब मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करें.
- घी के गरम होते ही इसमें पिसा खजूर और चीनी डालकर लगभग 5 मिनट तक भूनें.
- जैसे ही मिश्रण सूखने लगे इसमें मावा और दूध डालकर पकाएं. इसे घी छोड़ने तक लगातार चलाते रहें.
- अब इसमें इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
- मिश्रण को ठंडाकर इन्हे हथेलियों के बीच रखकर लड्डू बना लें. हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल न भूलें.
- तैयार है खजूर के लड्डू.