खजूर-पिस्ता मफिंस की रेसिपी
Back
माइक्रोवेव हेल्‍दी फूड

खजूर-पिस्ता मफिंस की रेसिपी

खजूर-रागी के आटे वाली मफिंस हेल्दी और टेस्टी होती है. इसे खजूर, रागी आटा, गेहूं का आटा और खांड मिलाकर बनाया जाता है. खांड चीनी का एक प्रकार होता है. इस तरह के फसिंस डायबिटीज पेशेंट्स भी खा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 1/4 कप घी
  • 1 1/4 कप खांड
  • 1 1/2 रागी आटा
  • 3/4 कप गेहूं का आटा
  • 2 टेबलस्पून कॉर्न स्टार्च, नमक स्वादानुसार
  • 1 1/2 टेबलस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टेबलस्पून बेकिंग सोडा
  • 1 कप बटर मिल्क
  • 1/2 कप पानी
  • 1 कप खजूर (बीज निकाले हुए)
  • 1 कप पिस्ता (बारीक कटे हुए)

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
- खजूर-पिस्ता मफिंस बनाने के लिए सबसे खजूर के बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद एक बर्तन लें और इसमें घी और खांड को अच्छी तरह से फेंटकर मिला लें.
- अब इसमें रागी आटा, गेहूं का आटा, कॉर्न स्टार्च, इलायची पाउडर, बोकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- बटर मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें.
- इस मिश्रण में खजूर और पिस्ता डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- अब मफिन ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लें और मिश्रण डालकर सेट कर दें.
- माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 15 मिनट प्रीहीट कर लें और ट्रे को इसमें रख दें.
- इतने ही हीट पर 10 मिनट के लिए माइक्रोवेव मफिंस बेक होने दें.
- तय समय बाद ट्रे को माइक्रोवेव से निकाल लें.
- ठंडा होने के बाद मफिन को खाएं और खिलाएं.
- आप चाहें तो क्रीम के बिना भी इसे चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.

Photo: guvo59\pixabay
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खजूर-पिस्ता मफिंस की रेसिपी एक लोकप्रिय हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 1/4 कप घी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes