अब ढाबे स्टाइल में घर पर बनाएं चिकन भर्ता
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

अब ढाबे स्टाइल में घर पर बनाएं चिकन भर्ता

चिकन भर्ता एक मसालेदार डिश है जो ढाबों में बहुत बनाया जाता है. पकवानगली में जानें इसे आसानी से घर पर बनाने की विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो चिकन, तीन प्याज (बारीक कटे हुए), आधा कप टमाटर (बारीक कटा हुआ), चार बड़ी इलायची, चार छोटी इलायची, चार-पांच तेज पत्ता, तीन लौंग, तीन छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, तीन छोटा चम्मच काजू का पेस्ट, दो छोटा चम्मच दही, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी पाउडर, एक छोटा चम्मच मक्खन, एक छोटा चम्मच गरम मसाला , नमक स्वादानुसार, पांच छोटे चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- चिकन भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मीडियम आंच में पानी गरम करें.
- पानी गरम होने पर इसमें चिकन, लौंग , इलायची और तेजपत्ता डालकर उबालें.
- चिकन को तब तक उबालें जब तक कि मांस हड्डी से अलग न हो जाए.
- इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- तेल गरम होने के बाद इसमें जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
- जीरा के चटकते ही इसमें प्याज डलाकर सुनहरा होने तक भूनें.
- तब तक अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, धनिया, हल्दी, जीरा पाउडर और हल्का पानी डालकर पीस लें.
- अब मसाला पेस्ट को कड़ाही में डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए अच्छे से भूनें.
- फिर इसमें टमाटर, नमक और चिकन डालें.
- इसके बाद इसमें दही, काजू पेस्ट, मक्खन, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तैयार है चिकन भर्ता. आंच बंद करें और इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें.
-  उबले अंडे , प्याज और धनियापत्ती डालकर गार्निश करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अब ढाबे स्टाइल में घर पर बनाएं चिकन भर्ता एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो चिकन, तीन प्याज (बारीक कटे हुए), आधा कप टमाटर (बारीक कटा हुआ), चार बड़ी इलायची, चार छोटी इलायची, चार-पांच तेज पत्ता, तीन लौंग, तीन छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, तीन छोटा चम्मच काजू का पेस्ट, दो छोटा चम्मच दही, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी पाउडर, एक छोटा चम्मच मक्खन, एक छोटा चम्मच गरम मसाला , नमक स्वादानुसार, पांच छोटे चम्मच तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes