पंजाबी स्टाइल में बनाएं क्रीमी चिकन
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,पार्टी

पंजाबी स्टाइल में बनाएं क्रीमी चिकन

पंजाबी क्रीमी चिकन की विधि बहुत आसान है और यह स्वाद में भी बहुत बढ़िया है. इसमें चिकन को क्रीम और मसालों के साथ भूनकर बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक किलो बोनलेस चिकन, सौ ग्राम क्रीम, नमक स्वादानुसार, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), डेढ़ बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, दो प्याज (बारीक कटे हुए), आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, तीन बड़े चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- जब तेल गरम हो जाए तब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए 1 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- अब इसमें चिकन डालें और मसालों को अच्छे से मिक्स कर 10 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं.
- जब चिकन अच्छे से पक जाए तो इसमें क्रीम डालकर मिला लें.
- दोबारा इसे 10 मिनट के लिए ढककर पकाएं. (इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं.)
- जब चिकन अच्छे से पक जाए तो इसमें कसूरी मेथी मिलाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है क्रीमी चिकन. धनिया पत्ती से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खिलाएं और खाएं.  
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (3 ratings)
4 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी स्टाइल में बनाएं क्रीमी चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे एक किलो बोनलेस चिकन, सौ ग्राम क्रीम, नमक स्वादानुसार, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), डेढ़ बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, दो प्याज (बारीक कटे हुए), आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, तीन बड़े चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes