मिनटों में तैयार हो जाता है ये आलू-बूंदी का रायता

मिनटों में तैयार हो जाता है ये आलू-बूंदी का रायता

आलू-बूंदी का रायता मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप दही
  • 2 उबले आलू
  • 1/2 कप बूंदी
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1/4 टीस्पून काला नमक
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, चाट मसाला स्वादानुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- पानी के गुनगुना होते ही गैस बंद कर बूंदी इसमें डालकर 2 मिनट तक भिगोकर रख दें और आलू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
- एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- अब पानी से बूंदी निकालकर फेंटी हुई दही में मिलाएं.
- इसमें आलू डालकर मिक्स कर नमक और काला नमक डाल दें.
- ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल दें.
- तैयार है आलू-बूंदी का रायता. हरा धनिया डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (6 ratings)
3.3 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिनटों में तैयार हो जाता है ये आलू-बूंदी का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes