घर पर ऐसे बनाएं मलाई पिस्ता कुल्फी

घर पर ऐसे बनाएं मलाई पिस्ता कुल्फी

मलाई पिस्ता कुल्फी का नाम सुनते ही बच्चे क्या बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है और जब इसे घर पर बनाकर खाया जाए तो फिर क्या कहने. ऐसे में आप इसे आसानी से घर पर बनाकर जितना चाहे उतना खा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 500 लीटर दूध
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1/4 कप पिस्ता
  • 2 टेबलस्पून मलाई

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में दूध डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
- दूध के आधा रह जाने पर इसमें मलाई डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- 2 मिनट बाद पिस्ता और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर गैस बंद कर दें.
- जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब मिश्रण को कुल्फी के सांचों में डालकर ढक्कन से कवर कर दें.
- अब 7-8 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें.
- तय समय के बाद फ्रिज से सांचे निकाल लें.
- इसे कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में डाल दें, कुल्फी अपने आप सांचे से निकलने लगेगी.
- तैयार है मलाई पिस्ता कुल्फी. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाएं मलाई पिस्ता कुल्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes