ये है माइक्रोवेव में सेवईं बनाने का परफेक्ट तरीका

ये है माइक्रोवेव में सेवईं बनाने का परफेक्ट तरीका

आपने अब तक गैस पर पैन या कड़ाही में कई बार सेवईं बनाई ही होगी, पर क्या कभी इसे माइक्रोवेव में बनाने की कोशिश की है? बता दे कि इसे माइक्रोवेव में बनाना भी बहुत आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 100 ग्राम सेवईं, आधा लीटर दूध, एक छोटी कटोरी चीनी, पानी जरूरत के अनुसार, चिरौंजी 5 ग्राम (चारोली), एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर, चुटकीभर केसर (दूध में भिगोई हुई)

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सेवईं की खीर बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोवेव बाउल में  सेवईं और पानी डालकर इसे पका लें.
- सेवईं के पक जाने के बाद बचा हुआ पानी निकाल दें .
- पानी निकालने के बाद इसमें चीनी और दूध डालकर मिला लें.
- चिरौंजी यानी चारोली भी साथ में डाल दें.
- अब इसे दोबारा माइक्रोवेव में रखें और लगभग 8-10 मिनट के लिए पका लें .
- बीच बीच में माइक्रोवेव खोलकर सेवईं को जरूर चलाते रहें ताकि यह नीचे से चिपकने न लगे.
- चीनी को दूध में अच्छी तरह से घुलने दें .
- अब इसमें केसर इलाइची पाउडर डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए दोबारा माइक्रोवेव में रख दें .
- तय समय के बाद माइक्रोवेव का स्विच बंद कर खीर निकाल लें.
- तैयार है सेवईं. ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है माइक्रोवेव में सेवईं बनाने का परफेक्ट तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम सेवईं, आधा लीटर दूध, एक छोटी कटोरी चीनी, पानी जरूरत के अनुसार, चिरौंजी 5 ग्राम (चारोली), एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर, चुटकीभर केसर (दूध में भिगोई हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes