ऐसे बनाएं आलू मशरूम के पराठे
दही और पराठे का कॉम्बीनेशन हमेशा से ही लाजवाब रहा है. ऐसे में हम लाए हैं आपके फेवरेट आलू-मशरूम के पराठे जो दही क साथ बहुत ही लजीज लगते हैं. इसमें आलू और मशरूम की फिलिंग की जाती है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 2 कप मशरूम
- 1 कप उबले आलू
- 1/2 कप उबले हुए मटर
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 प्याज
- 1 हरी मिर्च
- 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
विधि
- एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
- अब प्याज, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर भून लें.
- प्याज के भुन जाने के बाद मशरूम डालकर इसके पानी सूखने तक पका लें.
- जब मशरूम अच्छी तरह से भुन जाए तब आलू और मटर डालकर कुछ देर और पकाएं.
- इसमें नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके स्टफिंग तैयार कर लें.
- अब आटे की लोई तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर एक तवा रखें.
- तवे के गरन होते ही इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ से तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं आलू-मशरूम के पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाएं आलू मशरूम के पराठे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मशरूम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाएं आलू मशरूम के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मशरूम तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाएं आलू मशरूम के पराठे बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाएं आलू मशरूम के पराठे रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाएं आलू मशरूम के पराठे बनाने के लिए 2 कप मशरूम के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाएं आलू मशरूम के पराठे को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाएं आलू मशरूम के पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाएं आलू मशरूम के पराठे एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT