गुजराती फुल्के (रोटी)

गुजराती फुल्के (रोटी)

गुजरात में रोटी बनाने का तरीका थोड़ा अलग है. आइए जानें क्या है इसकी खास रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप गेहूं का आटा
  • स्वादानुसार नमक, तेल, रोटी बेलने के लिए सूखा आटा, घी, रोटी में लगाने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- बर्तन में आटा छान लें. इसमें नमक और तेल डालकर दोनों हाथों से मसलते हुए मिलाएं.
- अब आटे में आवश्यकतानुसार पानी डालकर नर्म गूंद लें.
- आटा गूंदते समय इसमें 3 से 4 बूंद तेल और डालकर गूंदें.
- इसके बाद आटे को कम से कम 15 मिनट के लिए ढककर रखें.
- फिर हाथों में थोड़ा तेल या घी लगाकर आटे को थोड़ा और गूंदकर इससे बराबर छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- अब एक लोई गोल करके हल्के हाथों से दबाएं और इस पर सूखा आटा लपेटकर पतले बेलन से रोटी बेलें.
- रोटी को एक दम पतला बेलें.
- गैस पर तवा गर्म करने रखें और इस पर रोटी डालकर हल्की ब्राउन होने तक सेंकें.
- फिर रोटी पलटकर दूसरी तरफ से भी हल्की ब्राउन होने तक सेकें.
- अब रोटी को तवे से हटाकर सीधे गैस पर तेज आंच में अच्छी तरह फुलाकर दोनों तरफ से सेकें.
- इसी तरह सभी रोटियों को बनाकर सेकें. इन पर घी लगाकर गर्मागर्म खाने की थाली में परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (317 ratings)
3.9 avg from 317 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुजराती फुल्के (रोटी) एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes