ऐसे बनाएं हींग-जीरा आलू पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाएं हींग-जीरा आलू पराठा

आपने हींग-जीरा आलू की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी इसके पराठे बनाने के बारे में सोचा है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता रहे हैं कैसे बनाएं जा सकते हैं हींग-जीरा आलू के पराठे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 4 उबले आलू
  • 2 हरी मिर्च, एक चुटकी हींग
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले आलू मैश कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल के गरम होते ही इसमें हींग और जीरा डालकर तड़काएं.
- अब आलू, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स कर 2 मिनट ढककर पकाएं.
- तय समय बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- इसके बाद एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक आलू वाली स्टफिंग की एक चम्मच रखकर लोई को पैक कर दें.
- लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
- अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं हींग-जीरा आलू पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं हींग-जीरा आलू पराठा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes