तवे पर 5 मिनट में बनाना सीखिए आलू कुलचा

तवे पर 5 मिनट में बनाना सीखिए आलू कुलचा

कुलचा तंदूर में बनते हैं. लेकिन घर में बनाना हो और तंदूर या ओवन न हो तो फिर कैसे बनाया जाए. हम बता रहे हैं ऐसा तरीका जिससे घर पर और लोहे के तवे पर शानदार आलू कुलचा बनाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • भरावन का मसाला
  • 6 उबले आलू
  • 1/2 टीस्पून नमक
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 गरम मसाला
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 2 हरी मिर्च, बारीक काट लें
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती, कुलचा के लिए सामग्री
  • 2 कप मैदा
  • 2 टेबलस्पून पिसी शक्कर
  • 1 टीस्पून नमक
  • 1/2 कप दही, इनो पाउच, जरूरत के अनुसार पानी, सूखा मैदा

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- सबसे पहले आलू को छीलकर मैश कर लें.
- मैश करने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हरी मिर्च और धनियापत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- एक बर्तन में मैदा, शक्कर, नमक, दही, इनो और थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी मिला लें.
- गूंदते हुए मैदा का एक सॉफ्ट आटा तैयार कर लेंगे.
- गूंदते वक्त इसमें जरूरत अनुसार पानी मिलाते जाएं.
- आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख देंगे.
- 20 मिनट आटे पर एक चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह गूंद लें.
- अब आटे से एक बड़ी लोई लेकर हल्का दबा दें.
- सूखा मैदा लगाकर हल्का मोटा बेल लें. फिर इसके बीच में एक चम्मच आलू का मिश्रण रखकर चारों तरफ से पैक करके फिर से लोई बना लें.
- इसके बाद लोई के एक साइड थोड़ी धनियापत्ती रखकर दबा दें. फिर पलटकर थोड़ा-सा मैदा लगाकर मनचाहे आकार में कुलचा बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवा रखें.
- अब बेले हुए कुलचे एक तरफ (जिस साइड धनिया नहीं लगी है) हल्का-सा पानी लगाकर तवे पर रखें. ( जिस तरफ पानी लगाया वही हिस्सा तवे पर रखें) - ऐसा करने से कुलचा तवे पर अच्छी तरह चिपक जाएगा.
- जब यह एक साइड सिक जाए तो तवे वो उल्टा करके आंच के ऊपर रखें.
ऐसा करने से धनिया लगे साइड से भी कुलचा सिक जाएगा.
- कुलचे पर जब चित्ती आ जाए तो इसे तवे से हटा लें. इस पर बटर लगा लें.
- कुलचा सेंकने का दूसरा तरीका पराठे वाला भी है. पराठे जैसा कुलचा सेंकने के लिए बटर या घी का इस्तेमाल करें.
- तैयार कुलचे को रायते के साथ खाए-खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (9 ratings)
4.1 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तवे पर 5 मिनट में बनाना सीखिए आलू कुलचा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे भरावन का मसाला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes