लंच में बनाएं मेथी-पालक के पराठे
मेथी-पालक के पराठे बनाने में बहुत ही आसान होते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होते हैं.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप उबली हुई मेथी
- 1 कप उबली हुई पालक
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला
- 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
- 1/4 टीस्पून जीरा
- 1/4 टीस्पून अजवाइन
- 1/4 टीस्पून राई, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा, अजवाइन और राई डालकर चटकाएं.
- अब मेथी, पालक, सभी मसाले और नमक मिलाकर 2 मिनट भून लें.
- सब्जी का सारा पानी सोखने पर गैस बंद कर दें. स्टफिंग तैयार है.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
- अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं मेथी-पालक के पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच में बनाएं मेथी-पालक के पराठे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच में बनाएं मेथी-पालक के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप गेहूं का आटा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच में बनाएं मेथी-पालक के पराठे बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच में बनाएं मेथी-पालक के पराठे रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच में बनाएं मेथी-पालक के पराठे बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच में बनाएं मेथी-पालक के पराठे को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच में बनाएं मेथी-पालक के पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच में बनाएं मेथी-पालक के पराठे एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT