मूली मक्के के पराठे

मूली मक्के के पराठे

सर्दियों में जहां कई तरह के पकवानों की बहार है, वहीं मक्के के अपने कई स्वाद भी हैं. इन्हीं में से एक स्वाद है मूली मक्के के पराठे का. जिसकी रेसिपी हमें पकवानगली की यूजर प्रियंका खमरिया ओबेराय ने भेजी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम मक्के का आटा
  • 3 मूली
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच धनियापत्ती, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अजवायन
  • स्वादानुसार नमक, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
  • 5 बड़ा चम्मच मक्खन, जरूरत अनुसार पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मूली को धोकर कद्दूकस कर लें.
- फिर एक बर्तन में मूली, धनियापत्ती, हरी मिर्च, अजवाइन, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसमें मक्के का आटा मिक्स करते हुए पानी से मुलायम आटा गूंद लें.
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अगर हाथ से रोटी बना सकें तो अच्छा होगा. नहीं तो पॉलिथीन में रखकर बेल सकते हैं. (पॉलिथीन में रखकर बेलने से पराठा फटेगा नहीं और आसानी से चपटा हो जाएगा.)
- मध्यम आंच में तवा गर्म होने के लिए रखें.
- मक्खन लगाकर चिकना करने के बाद पराठा दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंक लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (19 ratings)
4.1 avg from 19 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूली मक्के के पराठे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मक्के का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes